हरियाणा कांग्रेस कमेटी की आज अहम बैठक चंडीगढ़ के लुभाना भवन में हुई.. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने की… सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और प्रदेश प्रभारी शकील अहमद भी बैठक में मौजूद रहे… इनके अलावा सभी प्रदेश कांग्रेस से जुडे सांसद और विधायक भी इस बैठक में मौजूद हैं… ये बैठक लोकसभा चुनाव की रणनीती बनाने के लिहाज से अहम मानी जा रही थी। उसी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर औऱ प्रदेश प्रभारी शकील अहमद ने बयान दिया कि जल्द ही लोकसभा उम्मीद्वारो की घोषणा करेंगे,साथ ही 10 मार्च से प्रदेश कांग्रेस की ओर से पदयात्रा निकाली जाएगी।

By admin