अंबाला से कांग्रेेसी विधायक और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद करीबी विनोद शर्मा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। दरअसल कुछ दिनों से लगातार विनोद शर्मा के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के कयास भी लगाए जा रहे थे। कहा ये भी जा रहा था कि विनोद शर्मा करनाल से भाजपा की टिकट चाहते थे साथ ही उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की है ये खबर भी आई थी। कयास लगाए जा रहें है कि अब विनोद शर्मा हजकां में शामिल हो सकतें हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले तक विनोद शर्मा के साथ साथ कांग्रेस नेताओं ने भी उनके कांग्रेस के छोड़ने की खबर को महज अफवाह बताया था। बहरहाल अब विनोद शर्मा ने कांग्रेस छोड़ने का एलान जरूर किया है लेेकिन ये रूख स्पष्ट नही किया कि किस पार्टी के साथ भविष्य की राजनीति करेंगे। अंबाला जिला कांग्रेस के उप प्रधान विनोद धीमान ने विनोद शर्मा पर टिकट के लिए बीजेपी को बड़ी राशि ऑफर करने का आरोप भी इससे पहले लगाया था। इसके साथ ही अहम बात ये भी है कि 9 मार्च को कुरूक्षेत्र में नौ मार्च को एक जनचेतना महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विनोद शर्मा के इस जनचेतना महायज्ञ को उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. ये महायज्ञ लोकसेवा पंचायत के बैनर तले हो रहा है. महायज्ञ को लेकर कुरुक्षेत्र में होर्डिंग्स और पोस्टर लगे हुए हैं, लेकिन किसी भी होर्डिंग्स और पोस्टर पर ना तो किसी कांग्रेसी का नाम लिखा था और ना ही किसी कांग्रेसी की फोटो थी। अब इंतजार है 9 मार्च का जब विनोद शर्मा कोई बड़ा एलान करेंगे।

By admin