कुरूक्षेत्र नगर परिषद ने चुनाव आचार संहिता की वजह से राजनीतिक होर्डिंग्स को उतारना शुरू कर दिया है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के होर्डिंग्स सबसे ज्यादा रहे। गौरतलब है कि बुधवार को विधायक विनोद शर्मा ने कांग्रेस को अलविदा कहा था। जिसके बाद उन्होंने कुरूक्षेत्र में नौ मार्च को जनचेतना महायज्ञ करने का एलान भी किया। होर्डिंग्स हटाने की वजह नगर परिषद के कर्मचारी चुनाव आचार संहिता बता रहे हैं।