दिल्ली में हुई कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शकील अहमद बाहर निकले लेकिन मीडिया से कोई बात नहीं की। कांग्रेस के नेताओं ने भले ही मीडिया से बात ना की हो, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि हरियाणा में कांग्रेंस किसी भी मौजूदा विधायक को लोकसभा का टिकट नहीं दे रही है। जबकि 6 मौजूदा सांसदों को टिकट मिलना तय है। ये छह मौजूदा सांसद हैं रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, फरीदाबाद से अवतार सिंह भड़ाना, करनाल से अरविंद शर्मा, भिवानी – महेंद्रगढ़ सीट से श्रुति चौधरी इसके अलावा अशोक तंवर को भी टिकट मिलना तय है, लेकिन अशोक तंवर की सीट बदली गई है, उन्हें पार्टी इस बार सिरसा के बजाए अंबाला से चुनाव लड़ाएगी। इन छहों के अलावा गुड़गांव से चिरंजीव राव, सिरसा से सुशील इंदौरा को टिकट मिलना तय मांना जा रहा है. साथ ही सोनीपत सीट के लिए वेद मलिक और प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह के नाम पर चर्चा हुई, वहीं हिसार लोकसभा सीट पर प्रोफेसर छत्रपाल और राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह के नाम पर बैठक में चर्चा हुई।

By admin