लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आखिरकार कांग्रेस ने जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 194 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है जिसमे 28 महिलाओँ को टिकट दिया गया है। रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव लडेंगी। हरियाणा की अगर बात करें तो हिसार से संपत सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल को टिकट दी गई है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट में हरियाणा से रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस का टिकट मिला है। सोनीपत से जगबीर मलिक को औऱ करनाल से अरविंद शर्मा को ही टिकट दिया गया है। भिवानी महेंद्रगढ़ से एक बार फिर श्रुति चौधरी को ही टिकट दिया गया है। फरीदाबाद से एक बार फिर कांग्रेस ने अवतार सिंह भडाना पर ही विश्वास जताया है।

By admin