सोहना से कांग्रेस विधायक धर्मबीर सिंह कांग्रेस छोड़ सकते हैं। धर्मबीर सिंह थोड़ी देर में इस्तीफे का एलान कर सकते हैं। खबर है कि धर्मबीर सिंह शाम तक बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। आपको बता दें कि धर्मबीर सिंह ने नौ मार्च को भिवानी में धर्मसेना के बैनर तले हुई रैली में सीपीएस पद से इस्ती फा दे दिया था। मुख्यामंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धर्मबीर सिंह का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया था। धर्मबीर सिंह के अलावा आज प्रदेश कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगेगा। कांग्रेस नेता बहादुर सिंह आज बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। बहादुर सिंह इनेलो सरकार में शिक्षामंत्री रह चुके हैं।

By admin