हजकां ने करनाल सीट से चंद्रमोहन बिश्नोई को उम्मीवार बनाया है। इससे पहले कल हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने हिसार से खुद चुनाव लड़ने की घोषणा की थी.. साथ कुलदीप बिश्नोई अपना नामांकन पर्चा 21 मार्च को भरेंगे। वहीं कुलदीप बिश्नोई ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर एक बार फिर निशाना साधा और उन्हें ओमप्रकाश चौटाला का सबसे बड़ा वकील बताया, साथ ही इनेलो और भाजपा के गठबंधन पर बिश्नोई ने कहा कि भाजपा कभी भी भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी के साथ गठबंधन नही करेगी।

By admin