पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हरियाणा दौरे पर आए। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सिरसा और हिसार में रैली को सम्बोधित किया और इनेलो प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिरसा और हिसार के बाद बादल कुरूक्षेत्र में भी रैली को संबोधित किया। उधर, भिवानी के घंटाघर चौक के पास भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने एक रैली को संबोधित किया। रैली में श्रुति चौधरी के साथ प्रदेश सरकार कैंबिनेट मंत्री किरण चौधरी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने रोड़ शो बेरी विधानसभा सीट के माजरा दुबलधन गॅाव में अपना रोड शो किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुए हजकां बीजेपी और इनेलो पर निशाना साधा । बेरी के बाद मुख्यमंत्री झज्जर और रोहतक में भी पहुंचे।

By admin