हरियाणा में मतदान के बाद भी प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। चंडीगढ़ में अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार बाल्मीकि ने राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा समर्थकों की लिखित में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद से शिकायत दी है। बाल्मीकि ने सैलजा समर्थकों पर चुनाव के दौरान सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर क्षेत्र के करीब 35 कांग्रेस पदाधिकारियों की शिकायत दी गई है।

By admin