हिसार के भगाना गांव की दुष्कर्म पीड़ित दलित लड़की के परिजनों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, शुक्रवार को JNU के छात्र दुष्क र्म पीडि़त लड़की के परिवार के प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे। इन छात्रों ने पीडि़त लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन छेड़ने का भी ऐलान किया। जेएनयू के छात्र आज को पीड़ित परिवार के साथ JNU कैंपस में एक सभा करेंगे | जिसमें कई प्रोफेसर, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी भी मौजूद रहेंगे, ये छात्र भगाना गांव का दौरा भी करेंगे। आपको बता दें कि 23 मार्च को हिसार के भगाना गांव की चार लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था। इनमें से एक लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था जबकि तीन लड़कियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पीडि़त परिवार का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में गांव के सरंपच का भी हाथ है, और उसे गिरफ्तार किया जाए।

By admin