टोहाना में एक महिला पर उसके प्रेमी ने तेजाब फेंक दिया। झुलसी हालत में महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। आरोपी कालू अविवाहित बताया जा रहा है। करीब डेढ़ साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीड़ित महिला ने बताया कि वो कल से कालू के चाचा के घर पर ही थी। आज सुबह कालू ने उसपर तेजाब फेंक दिया। महिला का कहना है कि उसे तेजाब फैंके जाने की वजह मालूम नहीं है। फिलहाल, महिला की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन उसका 50 फीसदी शरीर तेजाब से झुलस गया है। मामले की शिकायत पुलिस को भी की गई है।

By admin