आज मजदूर दिवस है। ये दिन 1 मई को विश्व भर में मनाया जाता है जबकि भारत में इसकी शुरूआत 1923 में हुई। मई दिवस या मजदूर दिवस के नाम मनाए जाने वाले इस दिन की शुरुआत 1886 में शिकागो में उस समय हुई थी, जब मजदूर काम की अवधि 8 घंटे और हफ्ते में एक दिन की छुट्टी की मांग कर रहे थे। इस मांग, प्रर्दशन और हड़ताल के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने बम ब्लास्ट कर दिया था। जिसके बाद हुई पुलिस फायरिंग में कुछ मजदूरों की मौत हो गई थी जिसके बाद पेरिस में फ्रेंच क्रांति को याद करते हुए एक प्रस्ताव के दौरान इसे मजदूर दिवस के रूप में भी मनाया जाने लगा और करीब 80 देशों में इसे राष्ट्रीय अवकाश के रुप में भी मनाया जाने लगा।

By admin