बीती रात इसराना में हुई तेज बारिश की वजह से अनाज मंडी में रखे करीब एक लाख गेहूं के कट्टे भीग गए है। किसानों का आरोप है कि गेहूं की लिफ्टिंग सही तरीके से नहीं हुई है.. साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि मार्केट कमेटी ने बारिश में गेहूं भीगने के लिए मंडी में कोई इंतेजाम नहीं किए है। वहीं मार्केट के सचिव का कहना है कि मंडी में गेहूं रखने की जगह छोटी है और मंडी में एक ही शैड है.. जिसकी वजह से गेहूं खुले में पड़ा रहता है।

By admin