महेंद्रगढ़ के बुचैली गांव से 28 अप्रैल से लापता हुई लड़की का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में बुचैली गांव के थाना प्रभारी पवन हुड्डा पर गाज गिरी है। उनकी जगह महिपाल सिंह को बुचैली गांव का थाना प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा बुचैली गांव में तीन गांवों की पंचायत हुई.. जिसमें पुलिस को लड़की बरामदगी के लिए रविवार 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया है। साथ ही मामले के जिन 44 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.. उसे वापस लिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अगर उनकी मांगे नहीं मानती है तो रविवार 12 बजे के बाद रेलवे ट्रैक को जान करने की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि शुक्रवार को ग्रामीणों के अपनी मांगों के लेकर बुचैली थाने का घेराव किया था