पिहोवा में दिनदिहाड़े एक युवती को अगवा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। दरअसल युवती अपने मामा के पास पटियाला रहती है ओर वह अपनी मां के साथ पिहोवा में अपनी मासी के पास रहने आई थी। जैसे ही वो पिहोवा चौक के पास उतरे तो एक गाड़ी उनके पास आकर रूकी, इतने में ही कार सवारों ने उन्हें कार में धकेलने का प्रयास किया ओर मारपीट करने लगे। इसी दौरान भीड़ इक्टठी हो गई लोगों को देखकर बदमाश मौके से फरार हो गये। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।