28 अप्रैल से लापता बुचैली गांव की नाबालिग लड़की को ढूंढ़ लिया गया है। लड़की को वीरवार रात नारनौल शहर से बरामद किया गया। लड़की के साथ जो लड़का मिला है उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। एसपी ने बताया है कि लड़की अपनी मर्जी से गयी थी। इससे पहले बुचैली गांव में कई बार पंचायत हो चुकी थी। पंचायत पर पुलिस पर लड़की को ढूंढ़ने के लिए दबाव बना रही थी।