सोहना की भोंडसी जेल मे मोबाईल ओर सिमकार्ड मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। जांच के दौरान आज जेल प्रशासन ने एक कैदी के पास से एक मोबाईल और एक सिम कार्ड बरामद किया है। जिस कैदी के पास से मोबाइल और सिम बरामद हुआ है उसका नाम गुलजार है और वो यूपी के खटौली गांव का रहने वाला है । गुलजार लूट के आरोप में भोंडसी जेल में सजा काट रहा है।