गोपाल गोयल कांडा की दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई से। गीतिका सुसाइड मामले में गोपाल कांडा की जमानत रद्द करने की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें हाईकोर्ट ने 26 मई तक फैसला सुरक्षित रखा है , गीतिका सुसाइड मामले में आरोपी गोपाल कांडा की जमानत याचिका रद्द करने को लेकर दिल्ली पुलिस और गीतिका के भाई ने याचिका दायर की हुई है वहीं, दूसरी तरफ आज आरोपी गोपाल कांडा के वकील ने भी हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, ये याचिका गोपाल कांडा की खबरों पर रोक लगाने के लिये दायर की गई है ,जिसके मुताबिक गोपाल कांडा की खबरों को लोकल और नेशनल मीडिया पर ना दिखाने की अपील की है, अब इस मामले में भी हाईकोर्ट 26 मई को फैसला करेगी।