परिवहन मंत्री आफताब अहमद के साथ बृहस्पतिवार को हुई रोडवेज तालमेल कमेटी की बैठक विफल रही। अब कर्मचारियों ने मांगे माने से के लिए सरकार को एक हफ्ते का वक्त दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो 7 जून को कुरुक्षेत्र में होने वाली बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस बीच सोमवार को एक बार फिर कर्मचारियों की परिवहन मंत्री के साथ बैठक होगी। आपको बता दें कि बुधवार को हरियाणा कैबिनेट ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया है। लेकिन उन कच्चे कर्मचारियों में रोडवेज कर्मचारियों का जिक्र नहीं।

By admin