शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ पर हरियाणा की फिर से दावेदारी जताई । उन्होंने पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के भाषायी आधार पर चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे को खारिज किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ हमेशा से ही हरियाणा का रहा है और हरियाणा का ही रहेगा। राजधानी के अलावा पंजाब के साथ पानी के बंटवारे को लेकर, उन्होंने पंजाब सरकार पर हरियाणा को उसके हिस्से का पानी ना देने का आरोप भी लगाया ।