प्रदेश कांग्रेस के लिए बागी अब लगातार सिरदर्द बनते जा रहे हैं। पूर्व कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा ने आज अपनी अलग पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। अंबाला में कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद विनोद शर्मा ने ये एलान किया। विनोद शर्मा अपनी पार्टी का नाम जन चेतना पार्टी रख सकते हैं। विनोद शर्मा का कहना है कि पार्टी बनाने से जुड़ी लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और जल्द ही नई पार्टी की घोषणा कर दी जाएगी।

By admin