विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद अब स्टार प्रचारकों की भी इनेलो ने सूची तैयार कर ली है| इस बार विधानसभा चुनावों में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इनेलो के लिए चुनाव प्रचार करेंगे| इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि इनेलो का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन है और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इस बार इनेलो के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे ।

By admin