रादौर से भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह को किसानों ने रादौर पहुंचने परकाले झंडे दिखाए। दरअसल, ये किसान धान के दाम कम मिलने से खफा थे। साथ ही किसानों ने किसान यूनियन के नेतृत्व में’राजनाथ वापिस जाओ’के नारे भी लगाए। किसानों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद था, लेकिन किसानों के गुस्से के आगे पुलिस बल भी बेबस नजर आया। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री आज यहां के भाजपा प्रत्याशी के प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंहुचे थे।

By admin