चंडीगढ़ः राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने डॉ. रघुवीर कादियान को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। रघुवीर कादियान बेरी से विधायक चुने गए हैं। इसके अलावा डॉ. कादियान पहले भी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी डॉ. कादियान को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाएंगे।

रघुवीर कादियान

गौरतलब है कि विधानसभा का सत्र 3 नवंबर से शुरु हो रहा है और प्रोटेम स्पीकर डॉ. कादियान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत सभी मंत्रियों को विधायक पद की शपथ दिलाएंगे।

By admin