पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। ऐश्वर्या राय पर्दे पर काफी लंबे अरसे से नजर नहीं आई हैं लेकिन उनका जादू आज भी बरकरार है।

Aishwarya Rai Childhood Pics (1)js5s20

ऐश्वर्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1997 में तमिल फिल्म से की थी। उसके बाद 1998 में जींस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन सफलता मिली उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम से।26-aishwarya-rai-bachchan-220611

इस फिल्म के बाद तो ऐश्वर्या की बॉलीवुड में डिमांड बढ़ गयी। देवदास, गुरु, मोहब्बतें, ताल और धूम-2 जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की मुख्य अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। ऐश को बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन का खिताब भी मिल चुका है।

बॉलीवुड में आने से पहले ही ऐश के हुस्न के चर्चे आम थे। ऐश ने 1994 में मिस  वर्ल्ड का भी खिताब अपने नाम किया था।

ऐश बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पुत्रवधू हैं। उन्होंने अभिषेक बच्चन से साल2007 में शादी की। उनकी एक तीन साल की बेटी है। जिसका नाम अराध्या है। 6

हालांकि ऐश ने अभी बॉलीवुड को अलविदा नहीं किया है, लेकिन उनकी फिल्में कम ही आ रही हैं। हमारी तरफ से भी ऐश्वर्या को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।

By admin