सोनीपतः महमूदपुर गांव में एक गर्भवती महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

यूपी के हाथरस गांव के रहने वाले ललित कुमार ने 18 महीने पहले ही अपनी 21 साल की बेटी सुनीता की शादी सोनीपत के महमूदपूर गांव के प्रवीण के साथ की थी। परिजनों का कहना है उन्होंने अपनी लाडली को खुश देखने के लिए अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। लेकिन शादी के चंद महीनों बाद ही जब उसे अपनी बेटी की मौत की खबर मिली तो उसके सारी खुशियां और सपने चकनाचूर हो गए। ललित ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी सुनिता को दहेज के लिए मारने का आरोप लगाया है।

वहीं सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। सास,ससुर और जेठ समेत दो देवरों और मृतका के पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

By admin