12
चौ. बीरेंद्र सिंह

 कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हरियाणा के कद्दावर जाट नेता चौ. बीरेंद्र सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।  बीरेंद्र सिंह को नरेंद्र मोदी सरकार के पहले केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार में शामिल किया गया है। बीरेंद्र सिंह  समेत केंद्र में अब 3 मंत्री हरियाणा के हो गए हैं।

 नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में करीब 21 नए चेहरों को शामिल किया गया। जिनमें 4  कैबिनेट  मंत्री, 14 राज्य मंत्री और 3 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं।

शपथ समारोह से पहले मंत्रिमंडल  में शामिल होने वाले नेताओं और सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7आरसीआर पर 10 बजे  चाय पार्टी दी। उसके बाद नए मंत्रियों को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई गई।

 चौ. बीरेंद्र सिंह के अलावा गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, जे.पी. नड्डा और सुरेश प्रभु को कैबिनेट मंत्री बनाया  गया है।

By admin