आज महान स्वतंत्रता सेनानी विनोबा भावे की पुण्यतिथि है। विनोबा भावे एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं बल्कि एक समाज सुधारक और महान विचारक भी थे। इन्होनें ‘भूदान यज्ञ’ नाम का आन्दोलन भी चलाया जिसके दौरान ये भूमिहीन और अछूत माने जाने वाले लोगों के लिए जमीन के बटवारे की मांग करते थे।

विनोबा भावे का जन्म 11 सितंबर 1895 को गाहोदे, गुजरात में हुआ। शुरूआती शिक्षा घर पर हुई, ग्रेजुएट बड़ौदा से की और बाद का जीवन महात्मा गांधी जी के साथ समाज सेवा के कार्यों में लगा दिया। गाँधी जी के उपदेशों ने भावे को भारतीय ग्रामीण जीवन के सुधार के लिए एक तपस्वी के रूप में जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया। इन्हें भारत का राष्ट्रीय अध्यापक और महात्मा गांधी का आध्यात्मिक उत्तराधिकारी माना जाता है, 15 नवंबर 1982 के दिन विनोबा भावे इस दुनिया छोड़कर चले  गए । सन् 1991 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया।

By admin