चंडीगढ़ में चल रहे चार दिवसीय ‘ india’s premier biennial agro technology & business fair ‘कृषि प्रौद्योगिकी एवं व्यापार मेले में तीसरे दिन भी उत्तर भारत के क्षेत्रों के साथ-साथ विदेशों से भी किसानों ने पहुंचकर खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। तो वहीं, आधुनिक खेती में पोली हाऊस से जरिए खेती करने के बारे में भी किसानों को जानकारी दी जा रही है। एक्सपर्ट बताते हैं कि किसान पोली हाऊस में खेती कर एक लाख रुपए प्रति महीने का मुनाफा कमा सकते है।

किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती फसल के भंडारण की भी होती है। भंडारण के साधन उपलब्ध ना होने पर या तो फसल खराब हो जाती है या उसे कम दाम पर बेचना पड़ता है ऐसे में हरियाणा सरकार की ओर से  हर जिले में किसानों को भंडारण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पीएचएम तैयार किए जा रहे हैं।  इस कृषि मेले में हरियाणा के कोने-कोने से आए किसानों ने बताया कि खेती में भी आधुनिकता आ गई है… मेले में किसानों ने कृषि के नए उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

हरियाणा में खेती के साथ-साथ बहुत से किसानों का तो पशु पालन व्यवसाय भी है। खेती के साथ पशुपालकों के लिए भी मेले में खास स्टाल देखने को मिली लक्ष्य के स्टाल लगाए हैं। खेती में भी आधुनिकता का प्रवेश हो चुका है। खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की भी भरमार मेले में देखने को मिली। फसल कटाई के नए-नए उपकरण काटने के बाद बांधने का काम भी मशीनों से होने लगा है। ये उपकरण थोड़े महंगे जरुर है लेकिन किसानों को इनसे खासा लाभ मिल सकता है। इस किसान मेले में अत्याधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों को फसलों की पैदावार बढ़ाने और उत्पादन के बाद भंडारण के बारे में जानकारी दी जा रही है।

By admin