मुंबई: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा दो बेटे हैं जिनमें पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा भी शामिल हैं। मुरली भाई के रूप में जाने जाने वाले मुरली देवड़ा ने सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दो दिन पहले ही अस्पताल से घर पर लाया गया था। 17slide6

मुरली देवड़ा के निधन पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संदेश में कहा, एक समर्पित नेता, मुरली देवड़ा के जोशीले स्वभाव ने उन्हें पार्टी से इतर लोकप्रिय बनाया था। उनके निधन की खबर दुखद है। उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं मिलिंद देवड़ा और देवड़ा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुरली देवड़ा के पार्थिव शरीर को मुंबई कांग्रेस कार्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक अपने दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। बाद में दिन में उनका अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी शमशान घाट पर किया जाएगा।

By admin