हरियाणा सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक IAS और 128 HCS अधिकारियों के तबादले किये हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की थी।

दिलीप सिंह को वित्त विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। धर्मपाल सिंह को हिसार मंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एन के सोलंकी फतेहाबाद के नए जिला उपायुक्त होंगे। अरूण कुमार गुप्ता को  उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक बनाया गया है। एस के गोयल को खेल विभाग के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।सुप्रभा दहिया को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव बनाया गया है। पंकज अग्रवाल को शहरी स्थानीय निकाय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विकास गुप्ता को गुड़गांव नगर निगम के आयुक्त जगदीप सिंह को हरियाणा डेयरी विकास का निदेशक बनाया गया हैऔर प्रियंका सोनी को सब डिविजन अधिकारी बल्‍लभगढ़ लगाया गया है। वहीं 128 HCS अधिकारियों के तबादले भी सरकार ने किये है।

By admin