सोनीपत के गुहणा गांव का एक लड़का ऐसा है जिसे करंट नहीं लगता। दीपक नाम का ये लड़का ग्यारह हजार वोल्टेज तक की तारों को नंगे हाथों से छू लेता है, फिर भी उसे करंट नहीं लगता। दीपक देखने आम लड़कों की तरह है। लेकिन गांववाले इसे बिजली मैन कहते हैं। हजारों वोल्ट बिजली की तारों को दीपक ऐसे पकड़ लेता है जैसे हम और आप आम चीजों को पकड़ते हैं। जिस करंट से लोग डरते हैं दीपक को उसी करंट से प्यार है। ग्यारह हजार वोल्ट की तारों को दीपक अपने होठों से चूम लेता है।

दीपक बताता है कि उसे दो साल पहले बिजली का काम करते हुए एक बार करंट लगा था। लेकिन उसके बाद उसे कभी करंट नहीं लगा। अपने इस अद्भुत गुण को दीपक अपना रोजगार बनाना चाहता है। अब वो अपने घर और पड़ोस के बिजली के काम कर लेता है। दीपक को बिजली छूने से बेशक डर ना लगता हो लेकिन दीपक की मां अपने अद्भुत बच्चे के कारनामों से डरती हैं। फिलहाल दीपक को करंट नहीं लगना लोगों के लिए चमत्कार है और विज्ञान के लिए शोध का विषय।

By admin