मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को पर्यटन स्थलों की पूरी  जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘हरियाणा ट्रैवल गाईड’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों की जानकारी विस्तार से दी गई है। इसमें गुड़गांव, पानीपत, कुरूक्षेत्र, हिसार, पंचकूला, चंड़ीगढ़ और इनके आसपास स्थित पर्यटन केन्द्रों और ऐतिहासिक स्थलों का विवरण दिया गया है। इस मौके पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा, पर्यटन राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज और अतिरिक्त प्रधान सचिव सुमिता मिश्रा उपस्थित थे।

By admin