पलवल-नूंह रोड पर ईरा ग्रुप के पास मोटर साईकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दरअसल, आलदौका गांव निवासी संदीप मोटर साईकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। ईरा ग्रुप के नजदीक किसी अज्ञात व्यक्ति ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संदीप को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी दशरथ ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

By admin