चंडीगढ़ः बुधवार को सुखऩा लेक की बची हुई बतखों को भी मार कर दफना दिया। इसके लिए प्रशासन ने 5 टीमें बनायी जिन्होंने पूरे एहतियात के साथ लेक के बीच बने टापुओं की सारे बतखों को मारने के बाद उन्हे जलाकर दफना दिया गया। बतखों को मारने के बाद झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों  के भी सेम्पल लिए जा रहे है, वहीं बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पुरे शहर को हाई सर्विलेंस पर रखा गया है और फिलहान कुछ दिन और सुखना लेक पर लोगों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। बुधवार को एसडीएम सेन्ट्रल और डायरेक्टर एनीमल हस्बेंड्री प्रिंस धवन ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी।

By admin