यमुनानगरः शुक्रवार को रादौर रोड के व्यापारियों ने जाम लगा दिया और व्यापार मंडल के अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष भारी वाहनों से सुविधा शुल्क लेने के बाद उन्हें बाजार में आने देता है। जिससे बाजार में जाम की स्थिति हो जाती है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ व्यापारियों को समझा-बूझा कर जाम खुलवाया। वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष व्यापारियों के रोष पर अपनी ही सफाई देते हुए दिखे।

By admin