मंगलवार को हरियाणा की पूर्व मन्त्री प्रसन्नी देवी का निधन हो गया। 1931 में जन्मी प्रसन्नी देवी 1962 में पहली बार संयुक्त पजांब में विधानसभा की सदस्य बनीं थी। वे कुल 6 बार विधानसभा की सदस्य रहीं और सरकार के अनेक विभागों में भी मन्त्री के तौर पर उन्होंने अपनी सेवाएं दी। प्रसन्नी पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं जिसके चलते उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां मंगलवार को उन्होने अंतिम सांस ली। वहीं शाम को कुरुक्षेत्र के पास शाहबाद स्थित ढिल्लों फार्म में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गीता भुक्कर और कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।

By admin