हिसारः सीएम फ्लाइंग स्कवॉड ने सुबह करीब नौ बजे नगर निगम कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि 10 कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। समय पर नहीं पहुचने वालों में 3 जेई, 3 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 3 क्लर्क और एक एमई शामिल हैं। फिलहाल सभी दसों कर्मचारियों को गैरहाजिर पाए जाने पर नोटिस जारी किये गए हैं।

उधर दोपहर बाद, सीएम फ्लाइंग स्कवॉ़ड ने फरीदाबाद नगर निगम का भी औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान चार दर्जन से ज्यादा कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। दस्ते ने सभी गैर हाजिर कर्मचारियों की सूची तैयार कर सरकार को भेज दी है।

By admin