रानियां हलके के अबूतगढ़ गांव में एक झोंपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग औऱ 6 पशुओं की मौत हो गई। आग शुक्रवार देर रात को लगी। पता लगने पर गांवों वालों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन झोंपड़ी में सो रहे ज्ञान सिंह औऱ पास बंधे पशु बुरी तरह झुलस गए। ज्ञान सिंह को सिरसा के सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के सरपंच औऱ उसके साथियों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By admin