इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड रिफायनरी डिपो से जुड़े प्रदेशभर के 13 जिलों के 820 पंट्रोल पंप संचालक ने आज से दो दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। इसके मद्देनजर यमुनानगर जिले के 45 पेट्रोल पंप संचालक भी हड़ताल पर चले गए है।

इंडियन आयल पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि पानीपत रिफायनरी से उन्हें 40 डिग्री के तापमान पर तेल दिया जाता है। जब उस तेल को पेट्रोल पम्प मालिक उसे अपने पंप के टैंक में डालते है तो तेल कम हो जाता है। इसलिए वो सामान्य तापमान यानि 20 से 22 डिग्री पर ही तेल देने की मांग कर रहे है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी मांगों नहीं मानी गई तो साकेंतिक हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल देंगे।

By admin