हरियाणा मंत्रीमंडल में हो सकते हैं फेरबदल….दीपावली से पहले हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इस बैठक में दो नए मंत्री बनाए जाएंगे। जिनमें से एक मंत्री सावित्री जिंदल और दूसरे आफताब अहमद हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो इस विस्तार में राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के अध्यक्षो में भी फेरबदल किया जा सकता है। जिसमें कुलदीप शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

By admin