अगर आपमें कुछ कर गुजरने की चाह हो तो आप कभी भी अपने सपनों को पूरा सकते हैं , और ऐसा ही कुछ किया है टोहाना के समैण गांव में रहने वाली ममता ने इलाके की पहली एचसीएस बनी ममता ने शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रख हरियाणा सिविल सर्विसेस की परीक्षा पास की। ममता की इस कामयाबी के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ममता ने प्रदेश में पर्दा प्रथा का विरोध किया। ममता का मानना है कि लड़कियों को मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए।

By admin