हरियाणा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत चालीस कांग्रेसियों के नाम है।
वहीं रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वो चुनाव प्रचार नही कर पाएंगे। इसलिए फैसला जनता पर छोड़ दिया है।