रोहतक में रविवार को पैसों के लेन – देन के झगड़े में एक बेटे ने अपने ही पिता पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में करीब पचपन साल का कदम सिंह नाम का शख्स घायल हो गया. गोली कदम सिंह की रीढ़ की हड्डी में लगी, घायल को रोहतक के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल कदम सिंह के मुताबिक उसकी अपने बेटे सुरेश से पैसे के लेनदेने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद बेटे ने गोली चला दी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है