आए दिन बच्चों को किडनेप करने के मामले सामने आ रहे हैं। किडनेप करने के बाद बच्चों के हाथ-पैर काटकर उनसे भीख मंगवाया जाता है. इस बात का खुलासा रोहतक के माता दरवाजा से 15 दिन पहले लापता शौरा कोठी निवासी राहुल ने किया। राहुल का कहना है कि इस गिरोह के चार सदस्य राहुल को ट्रेन में भठिंडा से हरिद्वार लेकर जा रहे थे, लेकिन जींद रेलवे स्टेशन पर पड़ोसी ने उसे बचा लिया और दो अपहरणकर्ता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरु कर दी है.

By admin