3519 प्राईवेट बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में आज हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ के बैनर तले रोडवेज कर्मचारी अलग अलग जिलों के डिपूओं में प्रदर्शन कर रहे है। इसी को लेकर जींद और पानीपत में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई ने सामान्य बस अडडे पर 2 घंटे का साकेतिंक धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । कर्मचारी यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे जल्द पूरा नही हुई तो वे आगामी 7 जून को कुरूक्षेत्र में आयोजित होने वाले रोडवेज कर्मचारियों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में बडे आदोंलन की रणनिती तैयार करेगें ।