चंड़ीगढ़ में आज हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने एक प्रेस कांफ्रेस की… यहां गोपाल कांडा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडउा पर जमकर निशाना साधा। कांडा ने इस कांफ्रेंस के जरिए हरियाणा सरकार पर 10 सालों से मंत्रियों के फोन टेप करने का आरोप लगाया..इसे अलावा गोपाल कांडा ने कहा कि कांग्रेस के कई मंत्री और विधायक हलोपा में आने के लिए उनके संपर्क में है ..लेकिन साथ ही कांडा ने ये भी कहा कि वो सरकार नहीं गिराना चाहते ..कांडा ने कहा कि उन्होंने सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 5 साल तक साथ देने का वादा किया था। गोपाल कांडा ने कहा कि वो जुलाई के आखिरी हफते में जींद में रैली कर अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। कांडा ने ये भी साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव में उन्हें किसी से गठबंधन की जरुरत नही है। वहीं, गोपाल कांडा ने ये भी कहा कि विनोद शर्मा उनकी पार्टी में नहीं है… लेकिन उनका आर्शीवाद उनकी पार्टी के साथ है।

By admin