कुरुक्षेत्रः रविवार देर रात कैबिनेट मंत्री कविता जैन की पायलट गाड़ी कुरुक्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कविता जैन के काफिले की गाड़ी करनाल से चंडीगढ़ जा रही थी।

पिपली के पास किसी को बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ने से गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मी हादसे में घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कुरूक्षेत्र के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By admin