हरियाणा की 13वीं विधानसभा के सत्र की सोमवार से शुरुआत हो गई। सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर रघुबीर कादियान ने नवनिर्वाचित विधायकों को विधायक पद की शपथ दिलवाई। लेकिन कैथल से कांग्रेस विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला,, निजी कारणों की वजह से विधानसभा सत्र के पहले दिन मौजूद नहीं रह सके। इसके अलावा विधानसभा के हुए शपथ ग्रहण में कैप्टन अभिमन्यु और रणधीर कापड़िवास ने संस्कृत में शपथ ली। इसके अलावा बख्शीश सिंह ने पंजाबी में शपथ ग्रहण की। बाकि बचे विधायकों ने हिन्दी और अंग्रेजी को अपनी प्राथमिकता दी। वहीं, शपथग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसके लिए संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास  शर्मा ने जगाधरी से बीजेपी विधायक कंवलपाल गुर्जर का नाम प्रस्तावित किया और कैप्टन अभिमन्यु ने  कंवरपाल के नाम का अनुमोदन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।  कंवरपाल गुर्जर के सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद संसदीय कार्यमंत्री रामबिलास  शर्मा ने  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो नेता अभय चौटाला और इनेलो नेता नैना चौटाला का  आभार जताया।  इसके बाद विधानसभा में मौजूद विधायकों ने कंवरपाल गुर्जर का अभिवादन किया,, और  विधानसभा स्पीकर  से उम्मीद जताई की वो राजनीति से ऊपर उठकर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी  सही ठंग से निभाएंगे।

 

 

 

 

By admin