प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को औऱ अच्छा बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओऱ से नई पहल की गई है। प्रदेश के सभी अस्पतालों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाएगा,, ये घोषणा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ में विधानसभा की प्रेस लॉबी में पत्रकारों को संबोधित करते हुई की। अनिल विज ने कहा कि रिकॉर्ड ऑनलाइन होने से मरीज  प्रदेश के किसी भी अस्पताल में जाकर इलाज करवाएंगे,, तो उनका रिकॉर्ड वहां मिल जाएगा। अनिल विज ने  ये भी कहा कि विभाग में जरूरत पड़ने पर जांच के लिए अधीन विभागों के रिकॉर्ड मंगवाए जाएंगे। इसके  अलावा अनिव विज ने कहा कि विभाग में सही काम नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में बीजेपी  की नई सरकार बनते ही मंत्रियों में काफी जोश दिखाई दे रहा है,,, तभी तो कभी औचक निरक्षण,, तो कभी  विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक,, और अब 12वीं विधानसभा सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री अनिल  विज के सभी अस्पतालों को ऑनलाइन करने की घोषणा,, यानि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को हाईटेक  करने के लिए सरकार ने पहल कर दी है,, लिहाजा देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा को  अमलीजामा कब पहनाया जाएगा।

 

 

By admin